House Paint एक पहेली वाला खेल है। इस खेल में आपका लक्ष्य सफेद घरों को मजेदार और जीवित रंगों में रंगना है। ऐसा करने के लिए आपको मकान को खडा करने वाले हर एक ब्लॉक के अपने पेंट ब्रश से रंगना होगा। आप एक भी स्थान को खाली नहीं छोड़ सकते।
House Paint में गेमप्ले काफी सरल है: किसी भी दिशा में अपनी उंगली को स्वाइप करें, अपने रोल को इस दिशा में भेजें और रूकावट आने तक हर एक चीज़ को रंगते जाएं। इसमें रंगने के लिए खिड़कियां, झाडियां और एसी युनिट हैं। इसी तरह आप हर घर के हर ब्लॉक को रंगने की कोशिश करनी है। अगर आपको एक ही स्थान को बार-बार रंगना पडे, यह भी अच्छी बात है।
House Paint में, आप कई सारे अलग स्तर पाएंगे जो खेल में आगे बढ़ने पर कठिन होते जाते हैं। पहले स्तर में, आपको एक स्तर के छोटे घर रंगने हैं, पर आगे बढने पर आपको कई मंज़िलों वाले बंगलों को रंगना होगा। दीवार के हर कोने को रंगना इतना आसान नहीं है।
House Paint एक मज़ेदार और आरामदायक पहेली वाला खेल है। यह खेल सरल चुनौतियों और शानदार ग्राफिक्स से युक्त है। खेल के मोड काफी अनुकूलित हैं, इसलिए आप किसी एक पहेली पर अधिक समय नहीं बिताएंगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 8.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
खेल में हर पेंट की हुई झोपड़ी के लिए एक निश्चित संख्या में हीरे निर्धारित करने का निर्णय कैसे होता है?और देखें